Ms Dhoni की पहली बाइक कौनसी थी

Ms Dhoni की पहली बाइक कौनसी थी, आइए जानते हैं –

महेंद्र सिंह धोनी को आज किसी पहचान की जरूरत नहीं है। भारतीय क्रिकेट में धोनी का अहम योगदान है। । धोनी पिच पर बेहद शांत रहते हैं लेकिन पलक झपकते ही वो स्टम्प्स जिस स्पीड से उड़ाते हैं उसका अंदाजा लगा पाना बेहद मुश्किल है। हम सभी जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी को बाइक्स से भी बेहद प्यार है और उनके गैराज में एक से बढ़कर एक बाइक्स मौजूद हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं उनकी पहली बाइक कौन सी थी?

महेंद्र सिंह धोनी की पहली बाइक Rajdoot थी। इस बाइक को धोनी ने करीब 4,500 रुपये में खरीदा था। धोनी ने ट्विटर पर इस बाइक की तस्वीर भी शेयर की है, और पोस्ट पर लिखा है My First bike धोनी के गैराज में यह बाइक आज भी खड़ी है।

धोनी के गैराज में Kawasaki Ninja ZX-14R भी मौजूद है। यह बेहद दमदार बाइक है और इसमें 1441cc का इंजन लगा है। इस बाइक की टॉप स्पीड 335 kmph है। इसकी दिल्ली एक्स-शोरूम कीमत 16.80 लाख रुपये है।

महेंद्र सिंह धोनी की बाइक कलेक्शन में अगला नाम हार्ले डेविडसन फैटब्वॉय का है। इस बाइक में 1690 सीसी का इंजन दिया गया है, जो 65 बीएचपी की ताकत पैदा करती है। धोनी को इस टू व्हीलर को कई बार रांची में चलाते हुए देखा गया है। इसकी भारत में कीमत 17 लाख रुपये है।

अपने कूल अंदाज में मैच जितने वाले MS धोनी को बाइक्स के साथ कारों का भी शौक है। धोनी को सबसे ज्यादा पसंद है Hummer H2, धोनी ने इस गाड़ी को काफी पहले ही खरीदा था, भारत में साल 2009 में भारत में यह बंद भी हो चुकी है। जिन लोगों के पास Hummer H2 है वो इस बेचते नहीं है क्योंकि यह बेहद खास गाड़ी है।

एमएस धोनी के बाइक कलेक्शन में दो क्लासिक बाइक्स भी शामिल हैं जिनमें से एक बीएसए गोल्डस्टार है। यह 100 किमी / घंटा की स्पीड से दौड़ने वाली पहली ब्रिटिश बाइक में से एक थी। बाइक में 500cc का इंजन दिया गया है।

Leave a Comment